नवीनतम
माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक प्लांट का शुभारंभ कल गुजरात में
भोपाल [महामीडिया] प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की अत्याधुनिक एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) प्लांट का उद्घाटन करेंगे। राज्य में इस एटीएमपी सुविधा के लॉन्च को भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया जा रहा है। वर्तमान में इस सुविधा में 2,000 लोग काम कर रहे हैं। अंततः, 5,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।