बांग्लादेश में भूकंप आया जिसे कोलकाता में भी महसूस किया गया
मुंबई [महामीडिया] आज शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर था। पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई शहरों में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जो बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का नतीजा था।