वेनेजुएला ने 19 तेल समझौतों को निलंबित किया

वेनेजुएला ने 19 तेल समझौतों को निलंबित किया

भोपाल [महामीडिया] वेनेजुएला के तेल मंत्रालय ने निजी कंपनियों के साथ किए गए 19 तेल और गैस प्रोडक्शन-शेयरिंग समझौतों को निलंबित कर दिया है। यह समझौते पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल में हुए थे। इन अनुबंधों की वैधता और कंपनियों के बैकग्राउंड की समीक्षा की जा रही है। इन समझौतों को सस्पेंड करने से देश के तेल और गैस उत्पादन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। वेनेजुएला और अमेरिका इन एग्रीमेंट्स की शर्तों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ मामलों में उन्हें रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है। हाल ही में हाइड्रोकार्बन कानून में संशोधन के बाद सरकार को मौजूदा एग्रीमेंट्स की समीक्षा के लिए छह महीने का समय मिला है।

सम्बंधित ख़बरें