उज्जैन के सेवाधाम आश्रम मामले में नोटिस जारी
भोपाल [महामीडिया] इंदौर से उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में भेजे गए 86 बच्चों में से 17 की मौत के मामले ने अब न्यायिक मोड़ ले लिया है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले में मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव, उज्जैन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा सेवाधाम आश्रम के अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।