म.प्र.में दिन का तापमान तीस डिग्री के पार,गर्मी बढ़ना शुरू
भोपाल [महामीडिया] देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। म.प्र. के कई शहरों में तापमान 30°C के पार चला गया है। मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर है। गुरुवार को कई शहरों में दिन का तापमान 35°C से जयादा रहा। मिनिमम टेम्परेचर 17°C के करीब है। खंडवा-खरगोन का तापमान 35.2°C रहा। मौसम विभाग ने 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंसके एक्टिव होने के आसार जताए हैं।राजस्थान में समय से पहले गर्मी का सीजन आ गया। दिन का अधिकतम तापमान 37°C के नजदीक पहुंच गया है।