मानसून बीच में रुकने से प्रदेश के तापमान में वृद्धि

मानसून बीच में रुकने से प्रदेश के तापमान में वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] मानसून  के मुंबई के पास ही रुक जाने और स्थानीय मौसमी तंत्र के कमजोर पड़ने का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखने लगा है। सोमवार जून महीने का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। इस महीने में पहली बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा है। मंगलवार को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गुना, नौगांव और नर्मदापुरम जिले में लू चली है। वहीं पश्चिम म.प्र. के अधिकांश जिलों में गर्म थपेड़े महसूस किए गए।

सम्बंधित ख़बरें