म.प्र.का पहला जीआईएस सब स्टेशन मंडीदीप में बनकर तैयार
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने जा रहा है है। मंडीदीप में प्रदेश का पहला 400 केवी गैस इंसुलेटेड इनडोर सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। टॉवर इंस्टॉलेशन के बाद इसे इसी महीने चालू किया जा सकता है।इसके शुरू होते ही भोपाल शहर, मंडीदीप इंडस्ट्रियल एरिया, मिसरोद जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अधिक स्थिर और भरोसेमंद हो जाएगी।अभी राजधानी की हाई कैपेसिटी सप्लाई मुख्यतः सूखी सेवनिया स्थित 400 केवी सब स्टेशन पर निर्भर थी लेकिन मंडीदीप में दूसरा मेगा सब स्टेशन शुरू होने से लोड का संतुलन होगा। इसका ज्यादा फायदा औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।