हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी

भोपाल [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी ने जनजीवन को मुश्किल में डाल दिया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी हिमपात के चलते सड़क, बिजली और सामान्य आवाजाही पर असर पड़ा है।ताजा बर्फबारी से जहां लाहौल-स्पीति में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं वहीं अप्पर शिमला क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध होने से आवाजाही बाधित हुई है। शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकण्डा में भी बर्फ गिरी। प्रदेश में बर्फबारी की वजह से अब तक 627 रोड़ बंद हैं इनमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। 

सम्बंधित ख़बरें