म.प्र.में एलपीजी सिलेंडर की वेटिंग सात दिन तक बढ़ी

म.प्र.में एलपीजी सिलेंडर की वेटिंग सात दिन तक बढ़ी

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप्प जैसी है। सर्वर डाउन होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। गैस एजेंसियों में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी हुई है। इधर गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। भोपाल में इसकी बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। वहीं 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर है।होटल, रेस्टॉरेंट को 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें