म.प्र.के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल[महामीडिया] गुना, बड़वानी और धार में मौसम का पहला मावठा गिरा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 28 जिलों में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति जनवरी के अंत तक बनी रह सकती है।इसके बाद 30 जनवरी को एक नया सिस्टम सक्रिय होने से फरवरी की शुरुआत भी बारिश के साथ होने के आसार हैं। दिन और रात के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। अभी शिवपुरी, खजुराहो और पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है जबकि अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। मंगलवार से कई शहरों में रात का तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से पहुंच सकता है।