म.प्र.में जगह-जगह रावण का दहन

म.प्र.में जगह-जगह रावण का दहन

भोपाल [महामीडिया] पूरे म.प्र. में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल, कटनी और नर्मदापुरम समेत पूरे प्रदेश में गांव-गांव, शहर-शहर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया है। जधानी भोपाल में भी विजयादशमी पर्व को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस वर्ष भोपाल के कोलार स्थित दशहरा मैदान पर प्रदेश का सबसे ऊंचा 105 फीट का रावण का पुतला बनाया गया जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा भी आयोजन स्थल तक पहुंची। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के भी पुतले बनाए गए थे। भोपाल के लगभग हर बड़े क्षेत्र जैसे शाहजहांनाबाद, नेहरू नगर, करोंद, अवधपुरी, भेल, जहांगीराबाद, कलियासोत और एमपी नगर में अलग-अलग समितियों द्वारा दशहरा महोत्सव आयोजित किए गए जहां हजारों लोग रावण दहन के साक्षी बने। भोपाल के विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में 54 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। 

सम्बंधित ख़बरें