ईरान की एयरस्ट्राइक में सात इराकी सैनिकों की मौत
मुंबई [महा मीडिया] ईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में एयरस्ट्राइक की है। ईरान के इस हमले में सात इराकी सैनिकों की मौत हो गई है वहीं 13 घायल हुए हैं। यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ जिसमें एक सैन्य अस्पताल और एक इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया गया। अनबार प्रांत में बचाव दल अभी भी हमले में घायल हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। इराक ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन बताया है ।