डेनमार्क में गठबंधन सरकार बनेगी

डेनमार्क में गठबंधन सरकार बनेगी

भोपाल [मीडिया] डेनमार्क में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी बहुमत के आंकड़े से 6 सीट दूर रह गई जिससे सरकार बनाना अब मुश्किल हो गया है।फ्रेडरिक्सन की सोशल डेमोक्रेट पार्टी और उनके सहयोगी दल मिलकर 84 सीटें ही हासिल कर सके जबकि बहुमत के लिए 90 सीटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में फ्रेडरिक्सन ने  ग्रीनलैंड विवाद को बड़ा मुद्दा बनाया था। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन तीसरी बार प्रधानमंत्री बन पाएंगी या नहीं इस पर सस्पेंस खड़ा हो गया है। इसे अब तक के चुनाव में 48 साल की फ्रेडरिक्सन का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। इस चुनाव में महंगाई एवं अप्रवासन के मुद्दे पर दक्षिणपंथी एवं वामपंथी दोनों ही पार्टियों से फ्रेडेरिक्सन को कड़ी चुनौती मिली है। 

सम्बंधित ख़बरें