फ्रीबीज पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणी

फ्रीबीज पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणी

भोपाल [महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को चुनाव से पहले 'फ्रीबीज' बांटने पर तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।  इस मामले पर दूसरे राज्यों को भी कड़ा संदेश दिया जाएगा।कोर्ट ने चेतावनी दी कि 'फ्रीबीज' का अंधाधुंध बंटवारा खासकर उन लोगों के लिए जो यूटिलिटीज और सर्विस के लिए पैसे दे सकते हैं वहां एक ऐसा कल्चर बनाया है जो काम न करने वालों को इनाम देता है।चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने तमिलनाडु सरकार से पूछा हम पूरे भारत में किस तरह का कल्चर बना रहे हैं ? यह समझ में आता है कि आप एक वेलफेयर सिस्टम के तहत उन लोगों को बिजली देना चाहते हैं जो बिजली का चार्ज नहीं दे सकते।लेकिन जो दे सकते हैं और जो नहीं दे सकते उनके बीच फर्क किए बिना अगर आप बांटना शुरू करते हैं... तो क्या यह एक तरह की तुष्टिकरण पॉलिसी नहीं होगी ?'

 

सम्बंधित ख़बरें