नवीनतम
महाराष्ट्र में मुसलमानों का पांच प्रतिशत आरक्षण समाप्त
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुसलिम समुदाय के सदस्यों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण समाप्त कर दिया है। इस संबंध में 17 फरवरी को एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया गया क्योंकि पांच प्रतिशत आरक्षण के बारे में पहले का अध्यादेश समाप्त हो गया है और उस निर्णय पर अदालत ने अस्थायी रोक लगा दी है। नई जीआर के अनुसार विशेष पिछड़ी श्रेणी में शामिल सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े मुस्लिम समूह के लिए सरकारी, अर्ध-सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पाँच प्रतिशत आरक्षण से संबंधित सभी पिछली निर्णय और अध्यादेश रद्द कर दिए गए हैं।