रंग, गुलाल और पिचकारियों से बाज़ार सजे

रंग, गुलाल और पिचकारियों से बाज़ार सजे

भोपाल [महामीडिया] होली के त्योहार में अब  कुछ दिन शेष बचे हैं जिसके कारण होली की तैयारी को लेकर बाजार में रौनक आ गयी है़। विभिन्न दुकानों पर सजे रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोहने लगी है़। जिसमें मिशाइल पिचकारी, ड्रैगेन पिचकारी तथा छोटा भीम व डोरीमॉल का काफी डिमांड है़। हालांकि अभी तो खरीदारी की शुरुआत ही हुई है़। दो-तीन दिनों के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की संभावना जतायी जा रही। होली का त्योहार हो और पिचकारी की बात नहीं हो ऐसा हो ही नहीं सकता़ बाजार में अलग-अलग दुकानों पर रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोह रहा है़। वैसे तो गन पिचकारी, बैलून पिचकारी, पाइप पिचकारी, पेंसिल पिचकारी, मछली व वोडाफोन टैटू पिचकारी, टैंक पिचकारी सहित अन्य पिचकारी को व्यापक पैमाने पर बाजार में उतारा गया है़ किंतु इसके अलावे मिशाइल, ड्रैगेन, छोटा भीम व डोरीमॉन पिचकारी का डिमांड काफी है़। इसके अलावे विभिन्न प्रकार के मुखौटेव अन्य सजावटी सामग्रियों से भी दुकानें सज गयी है।

सम्बंधित ख़बरें