नवीनतम
ब्राजील के राष्ट्रपति आज भारत आएंगे
मुंबई [महामीडिया] ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा आज बुधवार से चार दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं । इस दौरान वह दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भाग लेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी होगा।इस दौरान दोनों देशों के बीच फार्मा, खनिज और विमानन क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। वह 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे।यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है।