व्यापार समझौते का कई मुख्यमंत्रियों ने स्वागत किया

व्यापार समझौते का कई मुख्यमंत्रियों ने स्वागत किया

मुंबई [महामीडिया] अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता होने की घोषणा का कई मुख्यमंत्रियों ने स्वागत किया है। इनमें उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं जहां से अप्रैल 2025 से अमेरिका को निर्यात थम गया था या कम हो गया था। मंगलवार को संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कहा कि इससे देश में सभी को लाभ होगा। मोदी ने कहा कि कि उनकी सरकार हमेशा राष्ट्र के हित में काम करती है।राजग गठबंधन के सदस्यों ने यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और सम्मानित किया। 

सम्बंधित ख़बरें