नवीनतम
इंदौर-बैतूल राजमार्ग सड़क हादसे में तीन लोग मरे
देवास [महामीडिया] देवास के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया व दुलवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात हुआ है जिसमें नेमावर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू की है। खातेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को तीनों का पोस्टमार्टम करके शव स्वजनों को सौंप दिए गए। मरने वालों में तीन में से दो लोग खूबगांव के हैं।