अरुणाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया] अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में आज बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर 5 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता हल्की बताई गई है। अब तक जीवन की हानि या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं है।