अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय किया

अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय किया

हरारे [ महामीडिया]  अंडर-19 विश्व कप दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। उस्मान सादात और खालिद अहमदजई क्रीज पर हैं। आज का मैच जीतन वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार खिताब जीते हैं, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।

सम्बंधित ख़बरें