घने कोहरे के एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

घने कोहरे के एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

भोपाल [महा मीडिया] म.प्र. में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है । ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार सुबह से ही ग्‍वालियर के अलावा दतिया, रतलाम, रीवा, उज्जैन, दमोह, नौगांव, सीधी, भोपाल, इंदौर, खजुराहो, गुना, राजगढ़, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, मंडला, टीकमगढ़, शजापुर, मलाजखंड, विदिशा, छतरपुर, आगर-मालवा, सीहोर, भिंड और मुरैना समेत कई जिलाें में घने कोहरे का असर देखने काे मिला है। इनमें कई जगहों पर तो विजिबिलिटी बेहद ही कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया।

कौनसी ट्रेन कितनी लेट

  • पंजाब मेल – 3 घंटे
  • शताब्दी एक्सप्रेस – 2 घंटे 50 मिनट
  • झेलम एक्सप्रेस – 2 घंटे 20 मिनट
  • सचखंड एक्सप्रेस – 30 मिनट
  • कर्नाटक एक्सप्रेस – 4 घंटे 20 मिनट
  • मालवा एक्सप्रेस – 8 घंटे 15 मिनट
  • डॉ. अंबेडकर नगर एसएफ एक्सप्रेस – 2 घंटे 20 मिनट

सम्बंधित ख़बरें