शक्कर के रेट 60 रुपए प्रतिकिलो के पार
भोपाल में शक्कर के रेट 66 से 67 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। इस तेजी ने आम उपभोक्ताओं से लेकर किराना व्यापारियों तक की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों की माने तो रिटेल रेट और ज्यादा है।
15 दिनों में चीनी 45 से बढ़कर 62 रुपए किलो तक पहुंच चुकी है जबकि कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।