गुजरात और सिक्किम को कृषि विकास के लिए राशि स्वीकृत

गुजरात और सिक्किम को कृषि विकास के लिए राशि स्वीकृत

केंद्रीय कृषि  मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात और सिक्किम के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की है। बैठक में दोनों राज्यों में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्वीकृत राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसी दौरान गुजरात के लिए 224.94 करोड़ रुपये और सिक्किम के लिए 50.58 करोड़ रुपये की दूसरी मदर सैंक्शन जारी करने का निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों के लिए कुल 275.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें