राखी के लिए बाजार सजाना शुरू

राखी के लिए बाजार सजाना शुरू

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में ₹10 से लेकर ₹250 तक की डिजाइनर, स्टोन और बच्चों के लिए लाइट व कार्टून वाली राखियां उपलब्ध हैं। स्पाइडर-मैन, डोरेमोन, और हल्क जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली लाइट और स्पिनर राखियां  बाजार में उपलब्ध हैं ।अमेरिकन डायमंड, स्टोन, मोती, रुद्राक्ष और लुंबा राखियों की भारी मांग है। रोली-अक्षत के सेट भी बाजार में मिलने लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें