भावनगर जहरीली शराब मामले में अब तक ग्यारह लोग मरे

भावनगर जहरीली शराब मामले में अब तक ग्यारह लोग मरे

गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। गुरुवार को दो और लोगों की मौत हुई है हालांकि प्रशासन ने इनमें से एक की ही  पुष्टि की है। चार नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं जबकि 20 से अधिक  का इलाज चल रहा है।
इस बीच गुजरात पुलिस ने मुख्य आरोपी रईस को म.प्र. से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी ससुराल भोपाल के करोंद में है। मामले में अब तक 21 आरोपियों में से 13 को पकड़ा  जा चूका हैं।

सम्बंधित ख़बरें