शक्कर का आयात टैक्स फ्री घोषित
आने वाले दिनों में शक्कर सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने इसके आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। शक्कर के लगातार बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। यह छूट 31 अक्टूबर तक रहेगी। अभी शक्कर रिटेल में ₹60 प्रति किलो के करीब बिक रही है।