म.प्र. में नर्मदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे रामघाट और कई बाजार जलमग्न हो गए हैं। वहीं नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं जिससे प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।