बीना यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 16 ट्रेनें रद्द

बीना यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 16 ट्रेनें रद्द

बीना रेलवे स्टेशन यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के चलते सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनों के संचालन में किए गए बदलाव को रेलवे ने अब आंशिक रूप से संशोधित किया है। कुछ ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए मालखेड़ी, भोपाल, कटनी और कटनी साउथ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। कुछ मेमू ट्रेनों के प्रारंभ और समापन स्टेशन में भी बदलाव किया गया है।। इस दौरान कुल 16 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, 48 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस , बीना-रूठियाई  और भोपाल-दमोह सहित कुल 16 ट्रेन सेवाएं अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। लगभग 48 ट्रेनों को बदले हुए रास्तों (जैसे इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना) से चलाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें