भोपाल में 311 जीवित कछुआ जप्त

भोपाल में 311 जीवित कछुआ जप्त

भोपाल [ महा मीडिया] रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पटना–इंदौर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19322) के एच-1 कोच में कार्यरत अटेंडेंट को 311 जीवित कछुओं के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई। हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने दो बैग में भरे 311 कछुए बरामद किए, जिसके बाद आरोपी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया।आरोपी रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में इन कछुओं को देवास और इंदौर भेजने की तैयारी में था।

सम्बंधित ख़बरें