जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर

उधमपुर  [ महा मीडिया] जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी थी। इस दौरान एक आतंकी को गोली लगी थी। दोनों आतंकवादी गुफा में छिप गए थे।आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के अंदर चला गया। गुफा में भागने के दो रास्ते हैं।

सम्बंधित ख़बरें