चारधाम यात्रा में अब श्रद्धालुओं की ‘कैपिंग’ नही होगी
भोपाल [ महामीडिया] चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने ‘कैपिंग’ यानी रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या तय करने की व्यवस्था खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा- अब किसी भी श्रद्धालु को दर्शन से नहीं रोका जाएगा चाहे संख्या कितनी भी हो।