नवीनतम
शेयर बाजार में हजार से अधिक अंकों की बड़ी गिरावट
मुंबई [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1500 अंक की गिरावट के साथ 73,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 450 अंक की गिरावट है यह 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।