आज शेयर बाजार बंद
भोपाल [महा मीडिया] आज शुक्रवार को भारत के शेयर बाजार बंद हैं। गुड फ्राइडे के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर ट्रेडिंग नहीं हो रही है। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और शेयर उधार-लेनदेन से जुड़े सभी काम पूरी तरह बंद हैं। कमोडिटी बाजार भी पूरे दिन के लिए बंद रखा गया है। अब बाजार सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को दोबारा खुलेगा।