मकर संक्रांति पर अनेक शुभ योग

मकर संक्रांति पर अनेक शुभ योग

भोपाल (महामीडिया) हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार विशेष और अहम माना जाता है। इस त्योहार को संक्रांति या फिर खिचड़ी जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। शास्त्रों में भी इसकी विशेष महिमा का बखान विधिवत किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन काफी तादाद में लोग गंगा और दूसरी नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाते हैं। इसीलिए इस खास दिन पर जप, तप, दान और स्नान का बहुत ही महत्व है।
हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।
इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल 8 घंटे का रहेगा। ये सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर सायं 5 बजकर 46 मिनट तक होगा। ऐसा शास्त्रों में निहित है कि इस दौरान स्नान-दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल मकर संक्रांति पर चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु मकर राशि में होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति को बहुत ही शुभ फलदायी बताया जा रहा है।
 

सम्बंधित ख़बरें