महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ आज

महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ आज

भोपाल [महामीडिया] तृतीय श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान में संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 121 वैदिक पंडित मिलकर वैदिक विधि विधान के साथ श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ को संपन्न करेंगे। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक निरंतर चलेगा।

महारुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थाई शांति की स्थापना के उद्देश्य से किया जा रहा है। यज्ञ का आयोजन राजधानी भोपाल के छान वार्ड स्थिति गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में किया जाएगा। इस महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्या पीठ एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

जो श्रद्धालु इस कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित नहीं कर सकते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी कार्यक्रम में सहभागी बन सकते हैं। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर संयुक्त रूप से किया जाएगा। महर्षि महेश योगी संस्थान में संपूर्ण श्रावण मास के दौरान प्रत्येक श्रावण सोमवार को श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन निरंतर हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें