गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भोपाल [ महामीडिया] 

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर जैसे प्रमुख गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई । आज सुबह  से ही "हर-हर गंगे" के जयघोष के साथ घाट गूंजने लगे थे । मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था । विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे जिसका सिलसिला देर सुबह तक जारी रहा। 

सम्बंधित ख़बरें