श्री राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

श्री राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

भोपाल [ महा मीडिया] अयोध्या में प्रथम तल पर विराजमान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर राम मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, महाभिषेक और छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। राम दरबार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और विशेष धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। सुबह मंगला आरती के बाद, दिन में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और शाम को सरयू नदी की महाआरती का आयोजन निर्धारित है।

सम्बंधित ख़बरें