भोजशाला में मां सरस्वती की भव्य महाआरती आज
भोपाल [ महामीडिया]
धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब 22 मई शुक्रवार को भोजशाला में होने वाली महाआरती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पहली बार ऐसा अवसर आने जा रहा है जब हिंदू समाज भोजशाला में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन और महाआरती करेगा। इसके लिए हिंदू समाज से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालु शुक्रवार दोपहर 12 बजे धानमंडी में एकत्रित होंगे जहां से सामूहिक रूप से भोजशाला के लिए प्रस्थान किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से हिंदू समाज के मन में जो पीड़ा और अपमान की भावना थी वह अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। अब समाज अपनी आस्था के केंद्र में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजा-अर्चना कर सकेगा।