उज्जैन में गंगा दशहरा पर्व की तैयारियां
भोपाल [ महामीडिया]
धार्मिक नगरी उज्जैन में 25 और 26 मई को होने वाली मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा और गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों ने रामघाट, नृसिंह घाट और परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, घाट क्षेत्रों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विभिन्न विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा (25 और 26 मई) आयोजित की जा रही है यह यात्रा 25 मई को रामघाट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 26 मई को वापस रामघाट पहुंचेगी। परिक्रमा यात्रा के समापन पर रामघाट पर भव्य गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन किया जायेगा ।