चारधाम यात्रा के पहले महीने में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये
भोपाल [ महामीडिया] चारधाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) के पहले महीने में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा चरम पर है भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम और मौसम खराब होने पर अस्थायी रोक जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। यात्रा शुरू होने के पहले 30 दिनों में लगभग 16.43 लाख भक्तों ने मंदिरों में मत्था टेका है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक (करीब 6.65 लाख) श्रद्धालु पहुंचे हैं। भारी संख्या में उमड़ते श्रद्धालुओं के कारण सोनप्रयाग, गौरीकुंड और सीतापुर में लंबा जाम देखा जा रहा है।