नई दिल्ली (महामीडिया) भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कन्द षष्ठी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। देवाधिदेव महादेव महादेव व माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को युद्ध और साहस का देवता कहा जाता है। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 21 मई, गुरुवार को पड़ रही है। इस बार स्कन्द षष्ठी पर कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है। षष्ठी तिथि का आरंभ 21 मई 2026 को सुबह 08 बजकर 27 मिनट से होगा और इसका समापन 22 मई 2026 को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग रहेगा।