आज सावन शिवरात्रि

आज सावन शिवरात्रि

भोपाल [महामीडिया] आज सावन शिवरात्रि भारत में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। सावन शिवरात्रि के दिन ही सत्ययुग में समुद्र मंथन के दौरान शिवलिंग प्रकट हुई थी इसलिए यह दिन भगवान शिव को विशेष प्रिय है। शिव भक्तों का विश्वास है कि इस दिन व्रत, उपवास और रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि पर भक्त गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, शहद व जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। मंदिरों में रात्रि जागरण, शिव मंत्रों का जाप, रुद्राष्टक और शिव चालीसा का पाठ होता है। खासकर ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा को अति फलदायी माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें