
कर्क संक्रांति आज
भोपाल [महामीडिया] 16 जुलाई का दिन कर्क संक्रांति के उत्सव का प्रतीक है। कर्क संक्रांति का पावन पर्व आज 16 जुलाई बुधवार को है। ग्रहों के राजा सूर्य देव जिस समय कर्क राशि में प्रवेश करेंगे उस समय सूर्य की कर्क संक्रांति होगी। इस बार कर्क संक्रांति के दिन सवा दो घंटे का महा पुण्यकाल होगा जबकि 12 घंटे का पुण्यकाल होगा। इस बार कर्क संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल 02 घंटे 18 मिनट तक है। महा पुण्यकाल का प्रारंभ दोपहर में 3 बजकर 22 मिनट पर होगा और इसका समापन शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर होगा। संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल को स्नान और दान के लिए अच्छा माना जाता है।