
महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ आज से
भोपाल [महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान में प्रत्येक श्रावण सोमवार के दिन महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में श्री महा रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को 121 महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा संपूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थाई शांति स्थापित करने के संकल्प के साथ श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ होगा। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ प्रत्येक श्रावण सोमवार को दोपहर 2:30 बजे से लेकर सायं 5:30 बजे तक वैदिक विधि विधान के साथ किया जाएगा। महारुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन प्रत्येक श्रावण सोमवार अर्थात 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई एवं 4 अगस्त को किया जाएगा । श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन राजधानी भोपाल स्थित महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मंदिर मार्ग, स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान में किया जा रहा है। जो श्रद्धालु स्वयं उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते वह रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करके धर्म लाभ कमा सकते हैं।