तीज-त्यौहारः ओणम का पावन पर्व है आज

तीज-त्यौहारः ओणम का पावन पर्व है आज

भोपाल (महामीडिया) ओणम दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है जो हर साल अगस्त-सितंबर के महीने में मनाया जाता है. जिसे मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहा जाता हैं. इसमें थिरु का अर्थ पवित्र होता है. ओणम का पावन पर्व दक्षिण भारत में दस दिनों तक बड़ी धूूम-धाम से मनया जाता है और इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाते हैं. 23 अगस्त से प्रारंभ हुआ यह पावन पर्व आज तक तक मनाया जाएगा. इस पावन पर्व की उमंग और रौनक को देखने के लिए लोग देश-विदेश से केरल पहुंचते हैं.

क्यों मनाया जाता है ओणम

दक्षिण भारत का प्रमुख ओणम पर्व के बारे में मान्यता है कि हर इस मौके पर राजा महाबलि पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं. मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था.

ओणम की पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार थिरुवोणम् 07 सितंबर 2022 को सायंकाल 04:05 बजे से प्रारंभ हो चुका है और आज दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा. चूंकि ओणम का पावन पर्व थिरुवोणम् नक्षत्र में मनाते हैं, इसलिए यह आज मनाया जाएगा. इस साल ओणम पर सुकर्मा व रवि जैसे शुभ योग बन रहे हैं. मान्यता है कि इसमें विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

कैसे मनाया जाता है ओणम

ओणम के पर्व पर केरल में लोग अपने घर को फूल, रंगोली आदि से सजाते हुए घर में चड़ी,रसम, पुलीसेरी, खीर आदि स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं. इस पर्व पर केरल में तमाम तरह के खेल प्रतियोगिता जैसे जैसे नौका दौड़, भैंस और बैल दौड़ आदि होती है. खुशी एवं उमंग से भरे इस पावन पर्व पर लोग एक-दूसरे के घर में शुभकामना और मिठाइयाँ आदि देने के लिए जाते हैं

सम्बंधित ख़बरें