नवीनतम
पौष मास आज से शुरू
भोपाल [ महामीडिया] पौष का महीना जिसे पूस के नाम से भी जाना जाता है। दसवां महीना पौष मास आज से शुरू हो गया है। यह दिसंबर से जनवरी के बीच आता है। इस अवधि में कई शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। विशेष रूप से विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों को इस महीने में नहीं किया जाता है। पौष माह सूर्य देव की आराधना का समय होता है। इस वर्ष पौष पूर्णिमा 16 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक मनाई जाएगी। पौष मास में विष्णु और महालक्ष्मी की भक्ति करने की परंपरा है। इन दिनों में भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना चाहिए। श्राद्धकर्म और पिंडदान के लिए भी पौष का महीना बहुत उत्तम माना जाता है इस साल पौष का महीना 16 दिसंबर 2024आज से शुरू हो चुका है और 13 जनवरी 2025 तक यह मास रहने वाला है।