सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना पक्ष स्वयं रखेंगी
मुंबई [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट में आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के विरुद्ध याचिका पर सुनवाई होनी है। सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है।बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपनी याचिका में बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट संशोधन को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि बंगाल में चल रहा स्पेशल इंटेंसिव रिविजन मनमाना है और चुनावों से पहले बड़े पैमाने पर मतदाताओं को बाहर किए जाने का खतरा है।ममता की मांग है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पुरानी सूची के आधार पर ही कराए जाएं। बनर्जी अपने वकीलों के साथ कोर्ट रूम नंबर एक में मौजूद हैं। मंगलवार को उनके नाम पर एक गेट पास जारी किया गया था।एलएलबी डिग्री होल्डर ममता कोर्ट में खुद अपनी दलीलें भी रख सकती हैं। मामला प्रधान जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच में है।इन याचिकाओं में ममता के अलावा मोस्तारी बानू और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन की याचिकाएं भी शामिल हैं।