बारिश में कमी के कारण फसलों की बुवाई में देरी

बारिश में कमी के कारण फसलों की बुवाई में देरी

भोपाल [ महामीडिया]  सामान्य से काफी कम बारिश के कारण भारत के अधिकांश हिस्सों में खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ गई है। देश में खरीफ फसलों की बुवाई इस साल पिछले साल के मुकाबले काफी धीमी रही है।  कुल 182.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है जबकि पिछले साल इसी समय तक 236.46 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। इस बार अब तक 53.74 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बुवाई हुई है सभी फसलों की स्थिति एक जैसी नहीं है। गन्ना और जूट की बुवाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है लेकिन धान, तिलहन, कपास, दालें और मोटे अनाज की बुवाई पिछले साल से कम रही है। अब तक तिलहन की बुवाई 16.99 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि पिछले साल इसी समय यह 36.41 लाख हेक्टेयर थी। यानी तिलहन की बुवाई में 19.42 लाख हेक्टेयर की सबसे बड़ी कमी दर्ज की गई है। कपास की बुवाई भी 15.70 लाख हेक्टेयर कम रही है। इस बार 29.66 लाख हेक्टेयर में कपास बोई गई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 45.36 लाख हेक्टेयर था। धान की बुवाई 25.75 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले साल के 34.41 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 8.65 लाख हेक्टेयर कम है। दालों की बुवाई भी 14.92 लाख हेक्टेयर रही जो पिछले साल के 21.46 लाख हेक्टेयर से 6.53 लाख हेक्टेयर कम है। 

सम्बंधित ख़बरें