म.प्र. की बारह उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

म.प्र. की बारह उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

भोपाल [महामीडिया] 

म.प्र. ने उद्यानिकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त किया है। देश में पहली बार किसी राज्य को एक साथ इतनी बड़ी संख्या में उद्यानिकी फसलों के लिए जीआई टैग मिला है। इस उपलब्धि से प्रदेश की पारंपरिक फसलों को नई पहचान मिलने के साथ किसानों को बेहतर बाजार और निर्यात के अवसर भी मिलेंगे। टैग प्राप्त करने वाली फसलों में गुना का कुम्भराज धनिया, नरसिंहपुर बरमान घाट का बैंगन, बैतूल का गजरिया आम, खरगोन की लाल मिर्च, मांडू की खुरासानी इमली, जबलपुर की हरी मटर, सिवनी का सीताफल, मालवी आलू, मालवी गराड़ू, नरसिंहपुर का गुड़, जबलपुर का सिंघाड़ा और आलीराजपुर का नूरजहां आम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की लाल मिर्च अपनी तीखी गुणवत्ता और चटख लाल रंग के लिए ‘लाल सोना’ कहलाती है। खरगोन जिले की बेड़िया तहसील में एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी स्थित है, जहाँ से यह मिर्च देश भर में और विदेशों में भी निर्यात की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें